फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जंतर मंतर पर अभिभावकों का प्रदर्शन

श्याम जी. Updated Sat, 19 Jul 2025 08:50 PM IST

फीस बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों के लेकर यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस (यूपीवी) ने शनिवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों अभिभावकों ने बैनर तले करीब 37 स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अभिभावकों ने स्कूलों पर मनमानी फीस वृद्धि करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के शुल्क विनियम अध्यादेश, 2025 बिना परामर्श के पारित करने को वापस लेने के लिए भी प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि यह अध्यादेश बिना उचित परामर्श के लागू किया गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को दर्शाता है। इसके अलावा, अभिभावकों ने निजी स्कूलों का छात्रों के उत्पीड़न और अनधिकृत शुल्क वसूली के खिलाफ आवाज उठाई। इस अवसर पर अभिभावकों ने शुल्क विनियमन अध्यादेश 2025 को तत्काल वापस लेने, निजी स्कूलों को अनुमोदित शुल्क का भुगतान नहीं कर पाने वाले छात्रों को परेशान करने से रोकने, निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग के नियमों का सख्ती से पालन करने और अनधिकृत शुल्क वृद्धि को वापस लेने का निर्देश दिए जाने और स्कूलों और उनसे संबद्ध संगठनों की वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कैग और फॉरेंसिक ऑडिट कराए जाने की मांग की है। वहीं, प्रदर्शनकारी अभिभावकों में सुमन सिंह ने बताया कि अभिभावकों ने 30 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात के लिए तीन घंटे से अधिक इंतजार किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि हालांकि, इसके बाद दो ईमेल भेजने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इससे निराश होकर अभिभावकों ने जंतर-मंतर पर एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें