महाराष्ट्र के डोंबिवली स्थित शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए हमले की एम्स दिल्ली रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन(आरडीए) और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने निंदा की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महाराष्ट्र के शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे और उनके समर्थकों पर ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप है।