जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025-26 को लेकर सोमवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) को मात देने के लिए वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) सहित कई दूसरे संगठन गठबंधन की तैयारी में है। सोमवार को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो जाएगी। जबकि बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) ने अकेले चुनाव लड़ने का दम भरा है। हालांकि परिस्थिति के अनुसार गठबंधन में शामिल होने पर विचार किया जा सकता है। जेएनयू चुनाव को लेकर दो नवंबर को प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। चार नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन रात से मतगणना शुरू हो जाएगी। लेकिन अंतिम परिणाम छह नवंबर को घोषित किया जाएगा।