कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित "रोजगार मेला 2026" में बड़ी संख्या में युवा रोजगार के अवसरों की जानकारी लेने और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद करने पहुंचे। मेले में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।