सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना खिलाने और उनकी बीट से बीमारियां फैल रही हैं। यह मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) पहुंचा है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने एनजीटी को बताया। समिति ने कहा कि दाना खिलाने पर रोक या बीट की सफाई उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।