संसद द्वारा पारित सीएपीएफ बिल 2026 के विरोध में पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों ने बृहस्पतिवार को राजघाट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व अर्धसैनिक बलों के परिजनों के रुप में महिलाओं की अधिक भागीदारी रही। राजघाट पर इकट्ठा होकर सैकड़ों महिलाओं ने केंद्र सरकार और सीएपीएफ बिल के विरोध में नारेबाजी की। देखिए रिपोर्ट।