दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी के बीच यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को सुबह पांच बजे से हर घंटे औसतन 3 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। तय है कि सोमवार आधी रात के बाद यमुना का जलस्तर खतरे का निशान पार कर जाएगा। आशंका है कि कहीं बाढ़ के पिछले रिकार्ड भी पीछे न छूट जाएं।