जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कैंटीन में चाय, छोले भठूरे, समोसा, चिकन बिरयानी से लेकर थाली के व्यंजनों का स्वाद महंगा हो गया है। जामिया ने परिसर में संचालित होने वाली कैंटीन में खाने-पाने की चीजों की संशोधित दरों को मंजूरी दी है। इस संबंध में जामिया के संपत्ति विभाग ने सर्कुलर जारी किया है। जामिया परिसर में संचालित होने वाली करीब 16 अलग-अलग कैंटीन में खाने-पीने की 53 चीजें मिलती है। इसमें कॉफी, कोल्ड कॉफी, आलू बोंडा, वड़ा, चिल्ली चिकन को छोड़कर सभी चीजों के दामों में वृद्धि कर दी गई है। कैंटीन में मिलने वाला सामान चीजें नई दर पुरानी दर चाय दस रुपये सात रुपये ब्रेड पकोड़ा दस रुपये आठ रुपये समोसा दस रुपये सात रुपये वेज पेटीज 15 रुपये 12 रुपये बर्गर 15 रुपये 12 रुपये ग्रिल्ड सैंडविच चिकन 30 रुपये 23 रुपये वेज थाली 40 रुपये 30 रुपये नॉन वेज थाली 55 रुपये 42 रुपये चिकन कोरमा 50 रुपये 45 रुपये चिकन बिरयानी 45 रुपये 35 रुपये छोले भठूरे 45 रुपये 35 रुपये