ड्रीम पब्लिशर्स की पुस्तक अवेकनिंग थ्रू ग्रेटीट्यूड का लोकार्पण नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजनी जैन और संगीतम जैन ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह आज की भावनात्मक चुनौतियों भरी जीवनशैली के लिए अत्यंत उपयोगी मार्गदर्शक है। लेखिका अधिवक्ता मंजू कुमारी ने अपने संबोधन में बताया कि जीवन के कठिन समय में कृतज्ञता ने उन्हें आंतरिक मजबूती और मानसिक संतुलन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक माइंडफुल जीवन पद्धति, आत्म-विकास और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करती है।