फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका में एसडीएम कार्यालय स्थानांतरण की मांग

Akash Dubey Updated Tue, 07 Jul 2026 09:18 PM IST

ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन (एडीआरएफ) ने द्वारका के लोगों की सुविधा को देखते हुए एसडीएम मटियाला कार्यालय को कापसहेड़ा से द्वारका सेक्टर-10 में स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में फेडरेशन ने दिल्ली सरकार, जिलाधिकारी और उपराज्यपाल को पत्र भेजा है। फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत स्वामी और महासचिव रॉबिन शर्मा ने बताया कि द्वारका के अधिकांश सेक्टर और कॉलोनियां एसडीएम मटियाला के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। लेकिन, उसका कार्यालय कापसहेड़ा में होने के कारण लोगों को प्रमाण पत्र, राजस्व, भूमि और अन्य सरकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें