फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा, वीकेंड तक 40 डिग्री पार पहुंचने की संभावना

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 14 Apr 2026 06:44 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के शुरुआती दिनों में मौसम सुहावना रहा है। अधिकतम तापमान ने अब तक 40 डिग्री का आंकड़ा नहीं हुआ। केवल दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान था। सात व आठ अप्रैल को हुई बारिश के बाद अब तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगा है और सूरज की तपिश तेज हो रही है। इस कारण से वीकेंड तक पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। सफदरजंग मानक केंद्र में शनिवार व रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 और 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जो कि सामान्य से तीन डिग्री नीचे ही चल रहा है। अब मौसम के गर्म होने की संभावना बन रही है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कोई नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक नहीं दे रहा इस कारण से मौसम गर्म व शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की माने तो वीकेंड पर 17, 18, 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहेगा। अब दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप देखने को मिलेगी इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 14 से 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री के बीच रह सकता है। इस बार तापमान में बढ़ोतरी थोड़ी देर से देखने को मिल रही है। बीते साल 7 से 9 अप्रैल को ही तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था। जबकि वर्ष 2022 मे सात अप्रैल से ही तापमान 40 के पार था। अप्रैल के अंत में 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले सप्ताह भले ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिले लेकिन अभी हीट वेव की संभावना नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें