दिल्ली में किलकारी योजना का लाभ लेने वालों की तादाद अच्छी खासी देखने को मिल रही है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को उनके चौथे महीने से लेकर बच्चे के एक वर्ष के होने तक प्रसवपूर्व जांच, पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण जैसे विभिन्न विषयों को लेकर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वॉयस मैसेज भेजा जाता है। जिससे गर्भावस्था के दौरान खुद की देखरेख और प्रसव बाद नवजात शिशु का अच्छे से पालन-पोषण कर सकें। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 तक इस योजना के लिए 281634 लाभाथियों ने पंजीकरण किया। जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 149296 लाभार्थियों ने श्रोता सेवा पूरी की। वर्ष 2025-26 को लेकर अभी आंकड़े जारी नहीं किए गए है। विभाग के अनुसार प्रसवपूर्व जांच, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और टीकाकरण आदि जैसे विभिन्न विषयों पर समयबद्ध ध्वनि संदेश(वॉयस मैसेज) गर्भवती महिलाओं को उनके मोबाइल फोन पर भेजे जा रहे है। यह मैसेज आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण के बाद भेजा जाता है जिससे उन्हें सेवाओं वहीं एक वर्ष तक की आयु के सभी पात्र बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हुआ। वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 302962 बच्चों का टीकाकरण किया गया है।