फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द व धुंधली सुबह... घने कोहरे की चपेट में राजधानी दिल्ली, विजिबिलिटी कम, सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी

रविवार सुबह सर्द मौसम व प्रदूषण के बीच दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। मध्य दिल्ली के पांडव नगर, नारायण रोड से मायापुरी तक इलाकों में दृश्यता बेहद कम लगभग 10 से 20 मीटर तक रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हेडलाइट्स की रोशनी में आगे बढ़ते वाहन और कोहरे में गुम होती इमारतें राजधानी की सर्द सुबह की तस्वीर बयां करती दिखीं। पैदल राहगीरों और सुबह की सैर पर निकले लोगों को भी ठंड, धुंध और प्रदूषण का दोहरा असर झेलना पड़ा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें