राजधानी दिल्ली में शादी का मौसम शुरू होते ही फैशन बाजारों की रौनक लौट आई है। कपड़ों की दुकानों, डिजाइनर बुटीक और टेलर की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इस बार खास बात यह है कि बड़े नामी डिजाइनरों के साथ-साथ छोटे डिजाइनर और स्थानीय टेलर्स को भी बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिल रहे हैं। लोकल डिजाइनर्स के अनुसार, ग्राहक अब सिर्फ ब्रांड या नाम नहीं, बल्कि यूनिक डिजाइन और कस्टम फिटिंग को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।