नई दिल्ली में रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक आते ही दिल्ली के बाजारों में चहल-पहल और रौनक बढ़ गई है। हर ओर जगमगाहट, खुशबू और उत्साह का माहौल है। बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मिठाइयों की दुकानों से लेकर गिफ्ट शॉप और सजावटी सामान बेचने वाले ठेलों तक, हर जगह खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है।