फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपियों की तलाश में पुलिस

राहुल तिवारी Updated Fri, 07 Nov 2025 08:05 PM IST

शाहबाद डेयरी इलाके में झगड़ा करने से मना करने पर कुछ लड़कों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायलों की पहचान गुलशन और कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। पीड़ितों का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के बाद उनकी तलाश में दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक कृष्ण सिंह सपरिवार ए ब्लॉक शाहबाद डेयरी में रहता है। वह इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में कृष्ण ने बताया कि वह रात में काम करने के बाद घर आ रहा था। इसी दौरान उसका दोस्त गुलशन मिल गया। वह भी ए ब्लॉक में रहता है। दोनों अपने घर की ओर आ रहे थे। उनलोगों ने पार्क में कुछ लड़कों को मारपीट करते हुए देखा। उनलोगों ने मारपीट करने वाले लड़कों को झगड़ा करने से मना करने के बाद घर आ गए। वह बाजार से सामान लेने के लिए चला गया। वहां से आने के बाद उसने देखा कि पार्क में झगड़ा कर रहे लड़के उसके दोस्त के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट करने का कारण पूछने पर लड़के उससे उलझ गए और फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। लड़कों ने चाकू निकालकर दोनों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद घायल दोनों युवकों को पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें