फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तीन दिन की बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार, AQI पहुंचा 48

विकास कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 09:22 PM IST

दिल्ली में बीते तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश से इस साल का पहला अच्छा वायु गुणवत्ता दर्ज किया गया। ऐसे में बृहस्पतिवार को लगभग तीन साल बाद दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 48 रहा, जो अच्छी श्रेणी में आता है। यह इस सीजन का सबसे अच्छा एक्यूआई दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, इससे पहले आखिरी अच्छा एक्यूआई 10 सितंबर, 2023 को था, जब एक्यूआई 45 था। वहीं, बुधवार को एक्यूआई 59 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। इससे पहले वर्ष 2026 में सबसे कम औसत एक्यूआई 73 दर्ज किया गया था, जो 12 जून को रिकॉर्ड हुआ था। ऐसे में, बारिश और अनुकूल मौसम के कारण हवा साफ हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें