फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एम्स ने मात्र चार महीने के बच्चे के दुर्लभ फेफड़े का किया सफल ऑपरेशन

Digvijay Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 08:40 PM IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के डॉक्टरों ने एक बहुत ही कम उम्र के बच्चे का दुर्लभ फेफड़े का सफल ऑपरेशन किया है। मात्र चार महीने के एक बच्चे के दोनों फेफड़ों में जन्मजात समस्या थी, जिसका इलाज डॉक्टरों ने फेफड़ा बचाते हुए किया। यह देश के सबसे कम उम्र के मरीजों में से एक है। बच्चे को ऑपरेशन के सिर्फ दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बच्चे को जन्म से पहले ही पता चल गया था कि उसके फेफड़ों में जन्मजात पल्मोनरी एयरवे मैलफॉर्मेशन (सीपीएएम) नाम की समस्या है। इसमें फेफड़े का कुछ हिस्सा असामान्य रूप से बन जाता है और गांठ जैसा हो जाता है, जो सांस लेने में मदद नहीं करता। आमतौर पर यह समस्या एक ही फेफड़े में होती है, लेकिन इस बच्चे के दोनों फेफड़ों में थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें