जेएनयू की डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम तोड़ने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट जेएनयू कुलगुरु और प्रॉक्टर को सौंप दी गई है। इस तोड़फोड़ से करीब 15-20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को जेएनयू छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने लाइब्रेरी के प्रवेश द्वार पर लगे फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम को उखाड़कर फेंक दिया था। लाइब्रेरी में बाहरी प्रवेश को रोकने के लिए फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम लगाया गया था। इस घटना की एबीवीपी जेएनयू ने कड़ी निंदा और प्रशासन से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।