फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या का आरोपी आठ साल बाद गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या करने के मामले में आठ साल से फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश को अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान बिहार निवासी अर्जुन कुमार उर्फ भोला (31) के रूप में हुई है। प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी नेपाल भाग गया था। वहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक महिला की हत्या कर दी। उस मामले में नेपाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे नेपाल में 25 साल की सजा हो गई। नेपाल में चल रहे जेन जी विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोपी अर्जुन नेपाल की जेल तोड़कर फरार हो गया। जैसे ही उसने भारत की सीमा में प्रवेश किया उसे दबोच लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें