एमसीडी ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और जलभराव की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एमसीडी ने अपने बेड़े में 16 बैकहो लोडर (जेसीबी), दो अत्याधुनिक बाढ़ नियंत्रण इमरजेंसी वाहन और छह मैकेनिकल रोड स्वीपर शामिल किए। महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा व आयुक्त संजीव खिरवार ने इस नए बेड़े को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महापौर नेे कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और जलभराव मुक्त बनाने के लिए एमसीडी लगातार अपने संसाधनों को मजबूत कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले मानसून में सड़कों पर जलभराव की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।