दिल्ली में सुरक्षा का नामोनिशान नहीं रह गया है। यकीन नहीं आता तो दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में हुई लूट की इन तस्वीरों को देखिए। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इन तस्वीरों को देखकर तो यही कहा जाएगा कि दिल्ली में लुटेरे बेलगाम हो गए हैं। दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके की गली नंबर तीन में सुबह दो औरतें जा रही थीं जिन्हें बाइक सवार लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया। गली से कुछ लोग भी निकले पर किसी ने ध्यान नहीं दिया कि आखिर औरतों के साथ क्या हो रहा है।