फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED के हत्थे चढ़ा काले धन को सफेद करने वाला

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 12:06 PM IST

काले धन को सफेद करने के आरोप में दिल्‍ली के वकील रोहित टंडन को ईडी  ने गिरफ्तार कर लिया है। टंडन पर फर्जी खातों के जरिए 70 करोड़ के काले धन को सफेद करने का आरोप है। ईडी ने बुधवार को रोहित टंडन को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन जब उसने सही जवाब नहीं दिए तो उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। रोहित टंडन पेशे से वकील है जो लॉबिंग का भी काम करता है। 6 अक्टूबर को आयकर विभाग के छापे के बाद रोहित टंडन ने 125 करोड रुपये की संपत्ति घोषित की थी। इस मामले में एजेंसियों ने टंडन से जुड़ी लॉ फर्म से 13.6 करोड़ रुपये जब्त किए थे। ईडी को इस बात का शक है कि टंडन के कई नेताओं और बड़े लोगों से संबंध हैं और टंडन मनी लॉन्ड्रि‍ग में भी शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें