दिल्ली में एक दिल दहलाने वाले मर्डर का वीडियो सामने आया है। ख्याला इलाके में एक शख्स ने अपने पड़ोस की रहने वाली महिला समेत उसके पति और बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई। वहीं इस खूनी खेल के समय वहां लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे।