दिल्ली के छावला में रविवार को क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बीच सड़क पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक क्रिकेट खेलने के बाद अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर आ रहा था। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।