आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली में एक आवास की पहचान कर ली है। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़कर केजरीवाल अगले एक-दो दिन में सपरिवार शिफ्ट होने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल आप सांसद अशोक मित्तल के आवास पर दिल्ली विधानसभा चुनाव तक रहेंगे।