फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Sep 2023 09:14 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह-सुबह घने बादलों से अंधेरा छा गया, आसमान में घने बादल देखे गए। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को आज उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों के लिए अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें