केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि आपात स्थितियों में नागरिकों को तैयार किया जा सके। राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। दिल्ली हाई अलर्ट के बाद कनॉट प्लेस में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस कर्मी वाहनों की जांच करते हुए दिख रहे हैं।