फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kala Hiran Row: अभिनेता सलमान खान पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, याचिका दायर कर की ये मांग

अभिनेता सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। उन्होंने 'काला हिरण द बैटल फॉर लिगसी' नामक फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म में उनके प्रतिरूपण को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है। इससे उनकी सार्वजनिक छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अभिनेता ने यह भी कहा कि फिल्म काला हिरण मामले में चल रही न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। याचिका में तर्क दिया गया है कि फिल्म दर्शकों के मन में गलत धारणा बना सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई जल्द करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें