दीपावली को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एहतियाती इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी सहित अन्य स्टाफ को सचेत किया गया है। जिम्स में किए गए इंतजाम और सुरक्षित दीपावली मनाने के विषय पर अमर उजाला से जिम्स के निदेशक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बातचीत की।