व्यवस्था लागू होने से लेकर अब तक केवल 1550 लोगों ने ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया है। जबकि पुराने आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 12 हजार आवेदन हो जाने चाहिए थे। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा शासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। जानकारों के अनुसार, इसके घटने की सबसे बड़ी वजह व्यवस्था में बदलाव है।