जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में आयोजित स्पेशल हैंडलूम एक्सपो: सूत्रों का सफर में महाराष्ट्र के युवा कलाकार वैभव की पेंटिंग लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। वैभव ने अपने कैनवास पर प्रकृति की सुंदरता, हरियाली और जीवंतता को इस तरह उकेरा है कि देखने वाला स्वयं को रंगों की दुनिया में खोया हुआ महसूस करता है। उनकी पेंटिंगों में जंगलों की हरियाली, पशु-पक्षियों की चंचलता और पर्यावरण की शांति का अद्भुत संगम दिखाई देता है।