लाल किले पर नव श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में पहली बार एआई का इस्तेमाल होगा। जब मंच पर जंगल का दृश्य आएगा तो पंछियों की आवाज सुनाई देगी। एआई के जरिए ध्वनि और लाइट एक साथ सिंक करेगा। युवाओं को जोड़ने के लिए रामलीला की रील भी बनेगी। ओटीटी कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।