फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के करावल नगर में गोलीबारी: वकील के मुंशी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच गोली कार के अगले शीशे पर लगी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक वकील के मुंशी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित श्रीकांत सिंह (30) को दो गोली लगी हैं। फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने श्रीकांत की आई-10 कार पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई हैं। पांच गोली कार के अगले शीशे पर लगी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें