जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के माही मांडवी हॉस्टल में वेज-नॉन वेज खाने के नोटिस संबंधी मामले पर विवाद जारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने हॉस्टल मेस में वेज खाने वाले छात्रों की दिक्कतों को लेकर शुक्रवार को छात्र डीन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।