दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 15 से 18 साल के बच्चों में होने वाले मानसिक रोग को दूर करेगा इहबास, 50 स्कूलों में होगी बच्चों की स्क्रीनिंग। शिक्षकों को भी बच्चों से व्यवहार करने का सिखाया जाएगा तरीका। साथ ही बच्चों में होने वाले मानसिक बदलाव की पहचान करने की तकनीक की भी दी जाएगी ट्रेनिंग। बच्चों में सुधार के लिए क्या होगी सुविधा इस संबंध में हमारे साथ बात करने के लिए मौजूद हैं इहबास के निदेशक डॉ. प्रोफेसर रविन्द्र धमीजा