मामला राजनगर एक्सटेंशन के केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी का है। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को सोसाइटी में पहुंची नगर निगम की टीम तीन कुत्ते पकड़कर ले गई। सोसाइटी निवासी अंकुर शर्मा ने बताया कि उनका बेटा नमन सेंट्रल पार्क में खेल रहा था। इस दौरान सोसाइटी में पल रहे छह सात आवारा कुत्ते दौड़कर नमन के पास आए और उसपर हमलाकर गिरा दिया।