निजामुद्दीन ब्रिज के पास शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रदूषण के चलते कुछ नजारा दिखा। राजधानी में वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बरकरार है। हालांकि, वायु सूचकांक में कमी देखने को मिली। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 415 दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार के मुकाबले वायु सूचकांक में 53 अंक की गिरावट दर्ज की गई। शादीपुर व आनंद विहार समेत 25 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में रही। सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई नजर आई, दोपहर में धूप निकलने के बाद भी इससे कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत व गले में खराश होने लगी है।