दिल्ली के कई इलाकों में धीरे-धीरे बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। यमुना का जलस्तर अब दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर के निचले इलाकों में हालात और बिगड़ गए। डूब क्षेत्रों में घरों में कई फुट तक पानी भर गया। दिल्ली में निचले इलाकों से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 25 जगहों पर बनाए गए राहत शिविरों में रखा गया है।