टावर नंबर 11 के भूतल पर एक कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। वह कई दिनों से जरूरी काम से विदेश गए हुए हैं। सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि कारोबारी के फ्लैट के सामने फाउंटेन (फव्वारे) में 30 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव पड़ा है। युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और नाक से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मगर चार घंटे की पड़ताल के बावजूद युवती की पहचान नहीं कर पाई है।