फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तीन झपटमार दबोचे: स्पोर्ट्स बाइक...महिलाएं निशाना; 300 CCTV खंगालकर बदमाशों तक पहुंची पुलिस

अनुज कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 08:15 PM IST

दक्षिण पश्चिम और पश्चिम जिला में स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर महिलाओं की चेन झपटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दक्षिण पश्चिम जिले की झपटमारी निरोधक दस्ता ने तीन सौ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों की पहचान की। पहचान पारस उर्फ भारत, पंकज उर्फ काके और विनोद घोष के रूप में हुई है। पारस सागरपुर थाने का घोषित बदमाश है। जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 2 दिसंबर को सागरपुर थाना पुलिस को एक महिला से सोने की चेन झपटने की जानकारी मिली। निरीक्षक हरि सिंह के नेतृत्व में झपटमारी निरोधक दस्ता ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बदमाशों ने इसी तरह से दक्षिण पश्चिम और पश्चिम जिले में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पहचान के लिए पुलिस ने दोनों जिलों में घटनास्थल के आसपास के करीब तीन सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में कैद बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से एक छीनी हुई सोने की चेन और छीनने में इस्तेमाल की गई स्पोर्ट्स बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जल्दी पैसे कमाने के लिए वह सोने की चेन छीनते थे और अपराध करने के बाद उसे दिल्ली में अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। गिरफ्तारी के समय भी वह सोने की चेन बेचने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागरपुर के रहने वाले पारस पर झपटमारी, चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सागरपुर थाने का घोषित बदमाश है। न्यू अशोक नगर इलाके के रहने वाले पंकज पर 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं विनोद हाल ही में वारदातों में शामिल हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें