फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW Accident: वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत पर उठे सवाल, जानें अधिकारी के बेटे ने क्या कहा

दिल्ली कैंट के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई है। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। कार को एक महिला चला रही थी। सेंट्रल वर्ज से टकराने बाद कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और बाइक एक बस से टकरा गई। हादसे के बाद महिला ने अपने पति के साथ घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को कैब से लेकर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां नवजोत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानें पिता की मौत को लेकर बेटे ने क्या बताया...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें