फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बीमारियों का खतरा!: जेपी नड्डा ने की बैठक, अधिकारियों को किया तलब; NCR को लेकर भी सख्त निर्देश

अनुज कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 09:47 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में मच्छर जनित बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली और एनसीआर के तमाम प्रमुख निकायों के जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया है। जेपी नड्डा ने सोमवार को होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली के महापौर व एमसीडी के आयुक्त, एनडीएमसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, दिल्ली छावनी बोर्ड के सीईओ, गुरुग्राम के महापौर व नगर निगम के आयुक्त, साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पहली बार दिल्ली-एनसीआर के इतने व्यापक दायरे के शहरी निकायों को एक साथ बुलाकर रणनीति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें