अजय राय का डीयू के केएमसी कॉलेज में दौरा कार्यक्रम था, जहां पूर्वांचल से आए छात्र स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके आगमन से ठीक पहले, एबीवीपी ने हिंसा का सहारा लिया और एनएसयूआई के पूर्वांचल छात्र समर्थकों पर हमला किया। कार्यक्रम को बाधित करने की नाकाम कोशिश की। अजय राय ने छात्रों को एक वीडियो संदेश भेजकर आश्वासन दिया कि कोई भी डर या धमकी उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकती। वह इस समय कॉलेज की ओर आ रहे हैं और शीघ्र ही परिसर पहुंचेंगे। एनएसयूआई एबीवीपी की इस गुंडागर्दी की कड़ी निंदा करता है।