पुनहाना गांव जमालगढ़ में बीती रात पशु चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने आए सात चोरों में से तीन को ग्रामीणों ने पीछा कर पिकअप गाड़ी सहित पकड़ लिया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान आरोपियों ने ग्रामीणों पर अवैध हथियारों से फायरिंग भी की, जिससे मौके पर दहशत फैल गई।