फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट वाहन चालकों को वितरित किए गए 200 हेलमेट

नूंह जिले के सबसे व्यस्त चौराहे होड़ल चौक पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जिला पुलिस और न्यू गुरुकुल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। यहां पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही बिना हेलमेट के वाहन चालकों को संस्था की तरफ से हेलमेट वितरित किए गए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव सीजेएम नेहा गुप्ता ने कहा कि नियमों का पालन सख्ती से करवाना जितना जरुरी है, उतना ही जरुरी हमें अपनी जान की सलामती के लिए भी है। बिना हेलमेट पहने चलने से हो सकता है पुलिस कार्रवाई से बच जाए, लेकिन हादसा हो गया तो हेलमेट ही हमारे काम आएगा। इस दौरान 'यमराज' के लिबास में मौजूद रहे शिवम राठी ने वाहन चालकों को समझाया कि जीवन के प्रति थोड़ी सी लापरवाही यमराज का काम आसान कर देती है। नूंह सिटी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करवाने का सबसे बड़ा फायदा वाहन चालकों को ही होता है। यातायात थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि शुक्रवार को वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरुक किया गया है, यदि वे नियमों का उल्लंघन करेंगे तो जिला पुलिस सख्ती से उनके साथ निपटेगी। नूंह में तीन स्थानों पर रेड लाइट लगाई गई है, जिसके नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। नियमों का पालन करने से उन्हें सड़क पर चलते हुए सुविधा होगी तथा जाम व दु्र्घटना से भी बच सकते है। इस अवसर पर, शिवम राठी ने यमराज के रूप में लोगों को जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में दीपक खटाना, संजय कुमार, पिंकी, ममता, परवीन बैंसला सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम में न्यू गुरुकुल एजुकेशन सोसाइटी व वे टू लाइव फाउंडेशन ने रोड सेफ्टी प्रोग्राम के तहत 200 हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को रोड सेफ्टी के महत्व और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें