बरसात के कारण मकान गिरने से नूंह जिले बिरसीका गांव में बीते मंगलवार को एक ही परिवार के 18 सदस्य दबने से 17 लोग घायल तो एक किशोर की मौत हो गई थी। हादसे की खबर सुनने के बाद नूह कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के भाई महताब अहमद ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना पर दुःख जताया। रविवार को मौलाना साबिर मजाहिरी जमीअत उलेमा भादस के वफद के साथ बीरसीका गांव पहुँचे और उनके पीड़ित परिजनों के दुख दर्द में शरीक हुए और उनको फौरी तौर पर ईलाज और खाने पीने के लिए कुछ मदद की गई। उन्होंने कहा कि मकान गिरने से भारी नुकसान परिजनों को हुआ है और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। इससे भी ज्यादा दुखदायी तो यह है कि इस हादसे में एक किशोर की भी मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि जिस तरह मकान गिरा उसे देखकर लगा की सभी की मौत हो चुकी है।