फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: कैदी पैरोल नियमों का उल्लंघन कर भागा, अदालत ने सुनाई दो साल की सजा

जिले में एक सिद्धदोषी कैदी ने पैरोल नियमों का उल्लंघन कर जेल से फरार होने की कोशिश की, जिसके चलते अदालत ने उसे अतिरिक्त सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छवि गोयल की अदालत ने कैदी जमशेद पुत्र उमर मोहम्मद निवासी गांव शिकारपुर थाना सदर तावडू, जिला नूंह को हरियाणा गुड कंडक्ट प्रिजनर्स एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए 2 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर एक अतिरिक्त माह की साधारण कारावास की सजा होगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जमशेद पहले से ही एक गंभीर मामलें में सजा काट रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें