फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पुलिस लाइन नूंह में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, एसपी बोले- बलिदानी देश की अमूल्य धरोहर

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन नूंह के प्रांगण में पुलिस स्मृति एंव झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिये शहीद हुये पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों को जिला पुलिस नूंह की तरफ से श्रद्वासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे की शर्ट पर पुलिस ध्वज लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया। पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने इस अवसर पर देश के लिये शहीद हुए पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों को पुष्प च्रक चढ़ाकर नमन: किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की रक्षा कर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश के शहीदों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन मे प्रण करना चाहिये कि हम अपने सामने आने वाली किसी भी चुनौती का दृढता से सामना करेंगे। चाहे हमें इसके लिये प्राणों की भी आहुति क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि साल 1959 से चीन से सटी भारतीय सीमा की रक्षा में बलिदान देने वाले दस पुलिसकर्मियों की याद में यह खास दिन मनाना शुरू किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें