फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पांच बच्चों के पिता की मौत, अस्पताल में फ्रीजर बंद

नूंह जिले के पुन्हाना बस स्टैंड के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय अलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि अलाउद्दीन किसी घरेलू काम से पुन्हाना आया था। जैसे ही वह बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने शव को कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अलाउद्दीन की दो पत्नियां और पांच छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शव रखने के लिए अस्पताल में एक भी फ्रीजर चालू नहीं था। मजबूर होकर उन्होंने खुद अपने खर्चे पर बर्फ खरीदकर शव को सुरक्षित रखा। अस्पताल के डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फ्रीजर खराब है, जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा। परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें